मेरठ के सरधना क्षेत्र के ज्वालागढ़ में हुई है मुजफ्फरनगर निवासी रोहित उर्फ सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर कश्यप समाज के लोगों ने कमिश्नरी में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मृतक सोनू की बहन आरती ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी को चार सूत्रीय ज्ञापन देकर धरना प्रदर्शन खत्म किया। ज्ञापन में सोनू हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने, मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलवाने, पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिलाने और भूमि का एक पट्टा परिवार के नाम करने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन में मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद शामली, हापुड से भी कश्यप समाज के लोग आए थे। भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था।