मेरठ में सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर संयुक्त व्यापार संघ (नवीन गुप्ता गुट) के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बाजार से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं और चल रहे विवाद को लेकर अपनी बात रखी। व्यापारियों का कहना था कि सेंट्रल मार्केट से जुड़े मामलों के कारण व्यापारियों और स्थानीय लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मामले का जल्द समाधान निकालने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने एसएसपी को ज्ञापन भी सौंपा और व्यापारियों की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।