फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: विश्व साइक्लिंग दिवस पर सूरजकुंड पार्क से निकली साइकिल यात्रा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व साइक्लिंग दिवस के अवसर पर मेरठ में एनवायरमेंट क्लब की ओर से सूरजकुंड पार्क से साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों और पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को प्रदूषण कम करने, ईंधन की बचत करने तथा दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया। आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और फिटनेस को प्रोत्साहित करना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें