मवाना कोतवाली के पास क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रशासन द्वारा रूट मैप तैयार करने के लिए एसडीएम संतोष कुमार व मवाना सीओ पंकज लवानिया ने थाना मवाना में रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी, प्राइवेट बस यूनियनों के मुंशियों व व्यापार संगठनों के लोगों के साथ मीटिंग की। बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 16 मार्च से पुलिया निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा, मेरठ से आने वाले वाहन मिल रोड होते हुए हस्तिनापुर रोड गंगनहर पुल से जाएंगे। बिजनौर, मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन बाईपास से होकर ग्राम खेड़ी मनिहार से फलावदा रोड तिराहे पर आकर मेरठ चले जाएंगे।