फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बारिश ने बढ़ाई परेशानी, खादर क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग जलमग्न

हस्तिनापुर। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते खादर क्षेत्र के हालात फिर बिगड़ने लगे हैं। कई गांवों के संपर्क मार्गों पर बारिश और जलभराव के कारण पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई संपर्क मार्गों पर भरा पानी खादर क्षेत्र के लतीफपुर, किशनपुर और तारापुर समेत कई गांवों के संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं। ग्रामीणों को आवागमन के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी पैदल राहगीरों, बाइक सवारों और किसानों को हो रही है। किसानों की बढ़ी मुश्किलें खेतों में जाने वाले किसानों को भी जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर संपर्क मार्ग पहले से ही खराब हैं। ऐसे में लगातार बारिश के बाद रास्तों की स्थिति और विकट हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें