मेरठ के सूरजकुंड स्थित सविता गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर समय पर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी पर गैस की कालाबाजारी की जा रही है, जिसके कारण आम लोगों को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। बताया गया कि बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस लेने के लिए एजेंसी पर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। इससे नाराज लोगों ने एजेंसी के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और एजेंसी संचालक पर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और गैस वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।