फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बढ़ते अपराधों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मेरठ में प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महोबा में छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म तथा मेरठ में छात्र की हत्या जैसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सीताराम, गौरव भाटी, योगी जाटव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें