नौचंदी क्षेत्र में स्थित दुर्गा मंदिर के सामने सभागार में रविवार को ई रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन के सम्मेलन का आयोजन किया गया। शहर के ई रिक्शा चालक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसमें ई-रिक्शा यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कौशिक ने कहा कि ई रिक्शा चालकों की समस्या का समाधान उच्च स्तर पर होना चाहिए। इस दौरान सम्मेलन में पहुंचे भाजपा नेता धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी सरोजनी अग्रवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।