फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भारत के राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर मेरठ मेडिकल में मनाया स्मरणोत्सव

भारत के राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' की रचना के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने साल भर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव मनाने का फैसले किया है। इसी क्रम में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में वंदे मातरम गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में ‘वंदेमातरम’ गीत का गायन एमबीबीएस पाठयक्रम के विद्यार्थियों द्वारा डॉ योगिता सिंह आचार्य एवं विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने बताया कि बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित हमारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम अक्षय नवमी के पावन अवसर पर, 7 नवंबर 1875 को लिखा गया था। वंदे मातरम पहली बार साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में उनके उपन्यास आनंदमठ के एक अंश के रूप में प्रकाशित हुआ था। मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक बताते हुए इस गीत ने भारत की एकता और आत्मगौरव की जागृत भावना को काव्यात्मक अभिव्यक्ति दी। यह गीत जल्द ही राष्ट्र के प्रति समर्पण का एक चिरस्थायी प्रतीक बन गया। यह गीत चटर्जी के उपन्यास आनंदमठ में पहली बार दिखाई दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें