मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप का भूमि पूजन व शिलान्यास किया। भूमि पूजन में सांसद अरुण गोविल, पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपई, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर समेत तमाम भाजपा जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।