मेरठ के नौचंदी मेले के पटेल मंडप में मोहम्मद अकरम खान की ओर से शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रस्तुति का आनंद लिया। शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने विभिन्न रागों और सुरों के माध्यम से सांगीतिक माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में सांसद अरुण गोविल और पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग और संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।