शहर काजी बनने के लिए घमासान शुरू गया है। मंगलवार को हापुड़ रोड स्थित एक होटल में शहर इमाम कारी शफीकुर्रहमान कासमी को भी मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने पगड़ी बांधकर अगला शहर काजी होने का एलान कर दिया। इससे पहले सोमवार को शहर काजी जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी के इंतकाल के बाद मुस्लिम समाज के बड़े तबके ने उनके बेटे डॉ. सालिकीन सिद्दीकी को शहर काजी की पगड़ी बांधी थी। कारी शफीकुर्रहमान ने वीडियो जारी कर इसका विरोध किया था और जलसे का एलान किया था।