सिवाल खास में तीन बच्चों के मरने की घटना में एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी विपिन ताड़ा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा और एसपी क्राइम ने सिवालखास पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल पर जाकर करीब एक घंटे जांच की। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। परिजनों को आश्वासन दिया की जांच निष्पक्ष की जाएगी।