मेरठ में छावनी क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की समस्या का जल्दी समाधान हो जाएगा। सोमवार को छावनी परिषद की बैठक में 25.76 करोड़ रुपये की लागत से दो कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाने के डीपीआर को स्वीकृति मिल गई। छावनी क्षेत्र की बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए विस्तृत कार्य योजना तैयार हुई है। एनसीआरटीसी से मिले 57 करोड़ रुपये के कार्यों के पुनर्मूल्यांकन के लिए एक सप्ताह में समिति का गठन होगा। यह समिति एक महीने में पुनर्मूल्यांकन रिपोर्ट देगी। छावनी क्षेत्र में होने वाली अवैध पार्किंग के खिलाफ यातायात पुलिस की मदद से अभियान चलाया जाएगा।