जिले में दो दिन से हो रही बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। लोगों को सर्दी का अहसास हुआ और शाम को गर्म कपड़े और कंबल निकल आए। वहीं खेतों में पानी भरने से कई फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं शहर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रोड पर जलभराव हो गया। यहां से गुजरने वाली जनता को समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं मेरठ कॉलेज से पीईटी की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी बारिश के कारण भीग गए। अन्य केंद्रों पर भी परीक्षार्थी भीगते रहे। कई परीक्षार्थी ठंड के कारण बीमार हो गए।