मेरठ में शाहघासा के पास 26 वर्षीय अब्दुल्ला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाले युवक के दोस्त ही हैं। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।