मेरठ के सेंट्रल मार्केट में चल रहे व्यापार बचाओ आंदोलन में व्यापारियों को समर्थन देने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आशु शर्मा अपने मंडल के साथ पहुंचे। आशु शर्मा ने कहा कि वो तन मन धन से व्यापारी के साथ खड़े हैं। उनके साथ आंदोलन करेंगे।