मेरठ में रघुनंदन ज्वेलर्स के साथ हुई घटना के विरोध में मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और पीड़ित सर्राफा व्यापारी सदर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्राधिकारी (सीओ) से मुलाकात कर घटना के संबंध में वार्ता की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी अपील की।