मेरठ। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के द्वारा गुरुवार को दिल्ली रोड जिला संगरिया मंडप में पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कई ज्वेलर्स को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार गर्ग, महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल और कार्यक्रम संयोजक निखिल जैन, अक्षत जैन विपुल अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।