मेरठ के मवाना क्षेत्र में कटान के लिए ले जाई जा रही एक भैंस अचानक बेकाबू हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भैंस की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए, जबकि एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भैंस अचानक उग्र हो गई और इधर-उधर दौड़ने लगी। इस दौरान रास्ते में आए कई लोग उसकी चपेट में आ गए। मामले में अंशु गौतम ने थाने में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि भैंस उनके घर में घुस गई और वहां तोड़फोड़ की। साथ ही उनके पिता और भाई को भी घायल कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।