भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को लेकर विवादित बयान दिया गया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भाकियू अटल के अध्यक्ष अमित चौधरी के नाम से सिर कलम करने वाले को पांच लाख का इनाम देने का एलान किया गया। जानकारी मिलते ही भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता थाना सिविल लाइन पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, भाकियू मेरठ के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का सिर कलम करने की धमकी देने का विरोध करते हैं। जानी थाने में रविवार शाम को मुकदमा दर्ज कराएंगे।