मेरठ के दिल्ली रोड फ्लाईओवर पर नगर निगम के वाहन और एक ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक और एक सवारी को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे दिल्ली रोड पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारु कराया।