मेरठ में गुरुवार को सुबह 11:00 बजे बुढ़ाना गेट स्थित आर्य समाज मंदिर में राम मंदिर के ध्वजा रोहण समारोह के उपलक्ष में विशेष पूजा और हवन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधायक अमित अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात भगवान राम मंदिर से आए प्रसाद का वितरण मुख्य अतिथि द्वारा कराया गया। इस दौरान कुलदीप आर्य वी कविता आर्य ने भगवान श्री राम जी के भजन का गायन किया जिस पर मौजूद श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अलावा राजेश से की विवेक शेखर पूनम ने पूर्ण सहयोग देते हुए कार्यक्रम को सफल बनायाl