मेरठ में मेजर ध्यानचंद नगर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान निगम की कार्रवाई को देखते हुए कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों और सामान को सड़क किनारे से स्वयं ही हटाना शुरू कर दिया। नगर निगम की टीम ने मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखी और लोगों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।