फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: तिरंगा चौक पर 12 दिन से जारी महिलाओं के धरने को खत्म कराने पहुंचा प्रशासन, लंगर भी कराया बंद

मेरठ के शास्त्री नगर स्थित तिरंगा चौक पर पिछले 12 दिनों से चल रहे महिलाओं के धरने को समाप्त कराने के लिए बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं को बंद कमरे में बैठाकर करीब एक घंटे तक बातचीत की और धरना समाप्त करने के लिए कहा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार का उपद्रव नहीं होना चाहिए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए। हालांकि महिलाओं ने साफ कहा कि वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से उठा रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा। धरना स्थल पर पिछले 12 दिनों से चल रहे गुरु के लंगर को भी पुलिस ने बंद करा दिया। इस लंगर में धरने पर पहुंचने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती थी। इस दौरान महिलाओं ने हवन-पूजन भी किया। महिलाओं का कहना है कि अब तक कोई भी भाजपा नेता उनके बीच नहीं आया, जिससे उनका विश्वास टूटा है। इसी को लेकर महिलाओं ने हवन यज्ञ कर भाजपा नेताओं की सद्बुद्धि के लिए आहुति दी और अपनी नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें