मेरठ से सटे हस्तिनापुर कस्बे में मौजूद पशुपालन विभाग द्वारा संचालित करीब 1200 एकड़ भूमि में राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र संचालित किया जा रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रमुख सचिव ने विभागीय अधिकारियों को पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के विशेष दिशा निर्देश दिए हैं। अब शासन के निर्देश के बाद व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया है। अब यहां मौजूद गोवंश के लिए लगातार हरे चारे की व्यवस्था की जा रही है। प्रबंधक अर्जुन सिंह ने बताया कि शासन हस्तिनापुर कस्बे में पशुपालन विभाग की लगभग 1200 एकड़ भूमि पर संचालित राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रमुख सचिव द्वारा विशेष निर्देश दिए जाने के बाद अब यहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। प्रबंधक अर्जुन सिंह ने बताया कि शासन का साफ निर्देश है कि गोवंश के लिए हरे चारे एवं सभी जरूरी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था हो। सर्दी को देखते हुए सूखे चारे के साथ हरे चारे की नियमित कटिंग की जा रही है, ताकि पशुओं को खाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा प्रक्षेत्र की कृषि भूमि में भी गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में चारे की बुवाई की गई है, जिससे यहां मौजूद सभी पशुओं को भरपूर चारा उपलब्ध हो सके। निर्देश है कि गोवंश के लिए हरा चारा और पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए इसलिए सर्दी के मौसम को देखते हुए सूखे चारे में हरे चारे की कटिंग की जा रही है जिससे गौवंश को खाने में कोई परेशानी ना हो। और यहां पर मौजूद कृषि भूमि में भी गोवंश के लिए चारे की पर्याप्त मात्रा में बुवाई की गई है जिससे यहां पर मौजूद पशुओं को भरपूर चारा मिल रहा हैं।