मेरठ मेडिकल कॉलेज में नहाते समय युवती की अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी को मेडिकल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुजफ्फरनगर के रहने वाले आरोपी महताब को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर दो से गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया। दरअसल अमरोहा की रहने वाली युवती ने मेडिकल थाने में तहरीर देते हुए आरोपी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया था।