फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में गैस पाइपलाइन जोड़ते समय हादसा, करंट की चपेट में आया मजदूर, हालत गंभीर

सरधना में कुशावली गांव में मंगलवार को गैस पाइपलाइन जोड़ते समय बड़ा हादसा हो गया। खिवाई निवासी 35 वर्षीय राशिद पुत्र वजीर मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से राशिद गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही गिर पड़ा। साथी युवकों ने तुरंत उसे सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गांव और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राशिद की मौत की खबर जैसे ही खिवाई और कुशावली गांव में पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें