मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, परिसर में सोमवार को कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला की प्रेरणा व प्रोत्साहन में तीन दिवसीय मधुबनी लोक कला प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला का संचालन एवं प्रशिक्षण लोक कलाकार व प्रशिक्षक प्रोफेसर अल्का तिवारी के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षा कुलपति कार्यशाला की सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की उन्होंने कहा कि भारतीय लोक कला हमारे सांस्कृतिक अस्तित्व की पहचान है इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है उन्होंने प्रतिभागियों में सृजनशीलता परंपरा और कलामूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया।