चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के सुभाष चंद्र बोस आडिटोरियम में लायंस क्लब मेरठ संस्कार एवं राष्ट्रीय कला रंग भारतीय की प्रस्तुति उज्जवल दीप कला एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। डॉ. भावना ग्रोवर ने लोक गीत पर कथक प्रस्तुत करते हुए जमकर तालियां बटोरीं। वहीं हास्य कवि सरदार प्रताप फौजदार, मनोज कुमार मनोज आदि ने अपनी प्रस्तुति से श्रौताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राज गोपाल, संयोजक निरुद्ध गोयल, महामंत्री प्रदीप अग्रवाल आदि ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया।