थाना कोतवाली अंतर्गत रबड़ी वाली गली, बालाजी मार्केट, कागजी बाजार सराफा में सतीश मराठा की गोल्ड रिफाइनरी नाम से दुकान हे। शनिवार रात करीब दस बजे दुकान के ताले तोड़कर चोर तिजोरी से 750 ग्राम शुद्ध सोना और 6 किलो शुद्ध चांदी चोरी कर ले गए। चोरी समान का मूल्य करीब 80 लाख रुपए है। पुलिस, फॉरेंसिक विभाग और डॉग स्क्वायड में मौके पर आंकर जांच की।