मवाना चैरिटेबल ब्लड बैंक, विजय पैथोलाजी लैब, कुमार पैथोलाजी लैब द्वारा रामलीला मैदान में रक्तदान शिविर का उद्घाटन डॉ. एमडी शर्मा ने फीता काटकर किया। कैंप में डॉ. पीपी सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, अजय जैनर, विजय जैनर द्वारा दमा, टीबी, ब्लड शुगर , पीलिया आदि की जांच निःशुल्क की गई। कैंप में 70 लोगों ने रक्त दान किया।