लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इस्लामाबाद में सोमवार देर रात कपड़ा कारोबारी इकबाल के मकान में आग लग गई। एक ही परिवार के छह लोगों की जलकर और धुएं से दम घुटने पर मौत हो गई। देर रात ही अस्पताल के बाहर जनप्रतिनिधियों और आम जनता की भीड़ जुट गई थी। वहीं शहर काजी जैनुस सालिकीन सिद्दीकी भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना।