फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता में माहेश्वरी मित्र मंडल के सदस्य ने खूब लगाए छक्के-चौके, झटकाए विकेट

Pratyush Sharma Updated Sat, 13 Jun 2026 11:18 PM IST

मेरठ। माहेश्वरी मित्र मंडल द्वारा शनिवार को बागपत रोड स्थित प्लेडियम में क्रिकेट बॉक्स मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर एवं कपल्स वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। परिणाम दो दिन बाद घोषित किए जाएंगे। मंडल के सचिव अमित शारदा ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। जूनियर वर्ग में 14 वर्ष तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया, जबकि सीनियर वर्ग में इससे अधिक आयु के सदस्य शामिल रहे। इसके अलावा कपल्स वर्ग के मुकाबलों ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि जूनियर, सीनियर और कपल्स वर्ग को मिलाकर लगभग 100 प्रतिभागियों ने मैच में हिस्सा लिया है। फिलहाल क्वालीफाइंग मुकाबले सम्पन्न हुए हैं और इनके परिणाम दो दिन बाद घोषित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष अतुल लाहोटी, उपाध्यक्ष कमल ढक, सचिव अमित शारदा, कोषाध्यक्ष अंकित मूंदड़ा, उप मंत्री उमेश लड्डा, मुकेश ढक सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के समापन पर सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें