फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लोहियानगर पुलिस और स्वाट टीम ने हत्या के प्रयास में वांछित 25 हज़ार के इनामी को किया गिरफ्तार

मेरठ। लोहियानगर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मारपीट और हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे 25 हज़ार के इनामी नीशू उर्फ निशान्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित रामनाथ के साथ लाठी-डंडों और सरिये से जान से मारने की नीयत से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी नीशू को चन्दसारा रेलवे हॉल्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें