फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 10 चिकित्सकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, पांच को अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन

मेरठ। डॉक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने चिकित्सकों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम बच्चा पार्क स्थित आईएमए भवन में आयोजित हुआ। इसमें 1986 बैच के चिकित्सकों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव विकास गुप्ता ने आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी को कॉलर पहनाकर किया। इसके बाद आईएमए प्रार्थना भी हुई। इस अवसर पर दस चिकित्सकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किए गए। वहीं पांच चिकित्सकों को विशिष्ट सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता मुख्य अतिथि थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोनिका तोमर और स्नेहलता वर्मा ने किया। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के 1986 बैच के कई चिकित्सकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस बैच के सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. अमिता अग्रवाल, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. अरुण गोयल, डॉ. अजय गोयल, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. राजीव गर्ग, डॉ. गौरव मिज्ञा, डॉ. सीमा जैन, डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. निशा जैन, डॉ. जीसी खोखर, डॉ. अनुराग माथुर, डॉ. नवीन कुमार रस्तोगी, डॉ. पंकज कुमार गोयल, डॉ. राहुल नेहरा, डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. एस के सागवान, डॉ. तनुज गर्ग, डॉ. उमंग मित्थल, डॉ. विनीत कौशिक, डॉ. मो. अंजुम, डॉ. प्रीति पाठक, डॉ. श्रवण कुमार बंसल, डॉ. प्रवीन जैन, डॉ. संजीव गोयल, डॉ. मनीष कुमार करोली, डॉ. कविता जैन, डॉ. नालिनी मित्थल, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. रीना गुप्ता, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. ललिता चौधरी और डॉ. लीना चौधरी (डॉ. भूपेंद्र चौधरी मरणोपरांत) प्रमुख थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें