मेरठ में तेंदुए की हलचल को देखते हुए वन विभाग अलर्ट हो गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मार्ग पर चौकसी बढ़ाई गई है। वन विभाग की टीमें क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।