फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दुकान के ताले तोड़कर लाखों की नकदी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

मेरठ। दौराला-लावड़ मार्ग पर ओम प्लाजा के सामने रामकुमार की प्रकाश ट्रेडर्स दुकान में शुक्रवार देर शाम चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। वहीं, चोरों ने एक ओर दुकान के ताले तोड़ने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। रामकुमार ने बताया कि वह लावड़ रोड पर कृष्णा कुंज में परिवार के साथ रहता है। बताया कि शुक्रवार देर शाम बारिश अधिक होने के चलते वह जल्दी दुकान बंद करके बेटे बिल्लू के साथ घर लौट गया। चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर गल्ले से डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर शर्ट उतारकर उसकी पोटली बनाकर नकदी रखते हुए कैद हो गए। चोरों ने रामकुमार के बराबर में पनवाड़ी निवासी अभिषेक की श्री कन्फेक्शनरी की दुकान के भी ताले तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचने के बाद रामकुमार को चोरी की जानकारी हुई। व्यापारियों ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो चोर चोरी को अंजाम देते दिखाई दिए। पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सौंपते हुए तहरीर दी है। पुलिस चोरों की पहचान कराने में जुट गई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, जल्द चोरों को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें