फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जय हिन्दू राष्ट्र ने मनाया भगवान महर्षि वाल्मीकि का प्राकट्य दिवस

मेरठ। जय हिन्दू राष्ट्र ने मंगलवार को आदि भगवान महर्षि वाल्मीकि प्राकट्य दिवस के अवसर पर शारदा रोड स्थित प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में स्थापित अमर हुतात्मा, पंडित नाथूराम गोडसे और नाना आप्टे धाम पर मनाया गया। कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के अतिथियों का स्वागत अभिषेक अग्रवाल व भरत राजपूत ने किया। कार्यक्रम में अशोक शर्मा ने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोगों का सम्मान करना हम लोगों के लिए खुशी की बात है। महर्षि भगवान वाल्मीकि हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा सोत्र के रूप में हैं। कार्यक्रम में सभी सफाई कर्मचारियों काे सम्मानित किया गया। साथ ही कहा गया कि भगवान के मंदिर में जाने का अधिकार व भगवान की पूजा करने का अधिकार समाज के सभी हिन्दू लोगों को है। चाहे वह वाल्मीकि समाज से आते हो, चाहे वह दलित समाज से आते हो, चाहे आदिवासी समाज से, चाहें पिछड़े समाज से या चाहें वह अन्य किसी भी जात बिरादरी के हो। जो व्यक्ति हिन्दू है उसे भगवान की पूजा करने का मंदिर में जाने का और हम सभी के साथ सम्मान पाने का पूरा अधिकार है। कार्यक्रम में आए सफाई नायक अंकित चौधरी, वाल्मीकि सफाई कर्मी मंयक चौधरी, सुजीत महरोल, नरेश चंदा, अमन, विक्रम, योगेश, अंकुर व उदय वाल्मीकि सहित अन्य सम्मानित वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अरविंद शर्मा, प्रशांत लोधी, ओमकार लोधी, राहुल गुप्ता, दीपक शर्मा और गोपाल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें