मेरठ। केएल स्कूल में शुक्रवार से इसरो की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ होने जा रहा है। इसरो गुजरात से पहुंचे वैज्ञानिक परेश ने बताया की इस प्रदर्शनी में बच्चो को रॉकेट लॉन्चिंग आदि की जानकारी प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं कार्यक्रम के दौरान छात्रों को एक बस के माध्यम से यह भी दिखाया जाएगा की चंद्रयान कैसे काम करता है। बच्चें वैज्ञानिक बनने के लिए ज्ञान भी वैज्ञानिकों से इस दौरन प्राप्त कर सकेंगे। स्कूल प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ 12 दिसंबर को होगा।