फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: इनर व्हील क्लब ऑफ मेरठ ने मनाई चुनाव सभा, सदस्याओं ने जमकर की मस्ती

मेरठ। इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ द्वारा आईएमए हॉल में चुनाव सभा और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन शालिनी गुप्ता और डिस्ट्रिक्ट एडिटर कीर्ति गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर सभा का शुभारंभ किया। अध्यक्ष चारू गुप्ता और सचिव अल्पना सिंह ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। सभा का उद्देश्य वर्ष 2026-27 के लिए, क्लब के पदाधिकारियों का चुनाव करना रहा। जिसके लिए चुनाव अधिकारी पीडीसी कमलेश सिंगल ने चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया। चुनाव में रूपा रस्तोगी को अध्यक्ष और वर्षा गर्ग को सचिव चुना गया। कन्वीनर दीपा ऐरन और शालिनी अग्रवाल ने सभी सदस्यों को नए साल के स्वागत के उपलक्ष में गेम्स खिलाए। कार्यक्रम में राजरानी शर्मा का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें