मेरठ के सदर थाना क्षेत्र में अजंता पेट्रोल पंप पर बाइक हटाने को लेकर दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। घायल युवक थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस सीसीटीवी व मुकदमा दर्ज के आधार पर आरोपियों की तलाश में लग गई है।