फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना में सपा कार्यकर्ताओं ने गंगा नदी में आई बाढ़ से बरपे कहर को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

प्रत्युष शर्मा Updated Wed, 08 Oct 2025 11:59 PM IST

मेरठ। मवाना में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सचिन चौधरी को दिया। ज्ञापन में कहा कि पिछले दिनों बारिश से गंगा नदी मे आई बाढ़ ने कहर बरपाया ,बांध टूट गया फ़सले बर्बाद हो गई हस्तिनापुर से चांदपुर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो गया ,दर्जनों गाँवों में बाढ़ का पानी घुस गया और गरीबो के कच्चे मकान ध्वस्त हो गए फ़सले बर्बाद हो गई। उन्होंने कहा कि मार्ग को तत्काल प्रभाव से निर्माण किया जाए किसानो की फसलो का उचित मुआवजा दिया जाए।बाढ़ पीड़ित गरीबों के गिरे मकानों का उचित मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन देने किशोर बाल्मीकि, सरदार नरवेर सिंह, सुंदर यादव, महेंद्र गिरी, मिंटू सिंह, अक्षित, आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें