फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पति मांगता है मोटरसाइकिल और 50 हज़ार रुपये का दहेज, गर्भवती को पीटकर घर से निकाला

मेरठ। एसएसपी ऑफिस पहुंची ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम की रहने वाली विवाहिता ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले सूफियान नाम के युवक से हुई थी, जो शादी के बाद से ही मोटरसाइकिल और 50 हज़ार रुपये की मांग कर दहेज लाने का दबाव बनाता आ रहा है। साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के समय उसके पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने आलाधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें