फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ चुनाव में हुकम सिंह पैनल की जीत, ढोल की थाप पर मनाया जश्न

डिंपल सिरोही Updated Sun, 25 May 2025 04:13 PM IST

मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) कर्मचारी संघ चुनाव में हुकम सिंह पैनल ने बड़ी जीत दर्ज की है। नतीजे घोषित होते ही पैनल के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और कार्यालय परिसर में ढोल की थाप पर जोरदार जश्न मनाया गया। समर्थकों ने नृत्य कर अपनी खुशी का इज़हार किया। पैनल की जीत के बाद समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाईं और विजयी उम्मीदवारों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कर्मचारी संघ चुनाव को लेकर लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई थी। हुकम सिंह पैनल की जीत को कर्मचारी हितों की नीति और नेतृत्व में भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। इस चुनाव में कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में मतदान किया और शांतिपूर्ण तरीके से प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जीत के बाद पैनल सदस्यों ने सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करने का आश्वासन दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें