फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लव जिहाद का आरोप लगाकर हिंदू संगठनों का सदर थाने में हंगामा, युवक पर पहचान छिपाने का आरोप

Dimple Sirohi Updated Wed, 20 May 2026 04:54 PM IST

मेरठ के सदर थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में युवती के साथ बैठे युवक को लेकर बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने युवक पर अपनी पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती करने और उसे बहाने से रेस्टोरेंट में बुलाने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस युवक और युवती को थाने ले आई, जहां संगठनों के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। युवती और उसके पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने युवती को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें