फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एसएसपी ऑफिस पर पति की दो पत्नियों के बीच हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

प्रत्युष शर्मा Updated Tue, 23 Dec 2025 08:22 PM IST

मेरठ। एसएसपी कार्यालय परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक ही पति के साथ उसकी दो पत्नियां आमने-सामने आ गईं। मामला भावनपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि पति ने पहली पत्नी को धोखे में रखकर दूसरी महिला से शादी कर ली। इस मामले की शिकायत लेकर पहली पत्नी जब न्याय की गुहार लगाने एसएसपी कार्यालय पहुंची, तभी पति दूसरी पत्नी को साथ लेकर वहां आ गया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से कार्यालय परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पहली पत्नी ने पति पर धोखा देने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी पत्नी भी खुद को वैध बताते हुए अपना पक्ष रखती नजर आई। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें