फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने की समीक्षा बैठक, एसआईआर को लेकर हुई चर्चा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में जो विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) चल रहा है, सातों विधानसभाओं के जो मुद्दे थे उन पर अधिकारियों से बातचीत की गई। अब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ के जो मामले हैं। निर्देश दिए कि जिनके नाम नहीं आ रहे हैं वे सारी लिस्ट राजनीतिक पार्टियों के बूथ लेवल ऑफिसर को उपलब्ध करा दी जाए। वरिष्ठ अधिकारियों को लगाकर एक बार फिर सत्यापन कर लिया जाए ताकि कोई जेनुइन मतदाता ना रह जाए। बूथ लेवल ऑफिसर के साथ मीटिंग हो, उनके मिनिट्स बने उन्हें अपलोड किया जाए। 31 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पब्लिश होगी, जिनका नाम नहीं आ रहा उनकी पूरी लिस्ट कारण सहित अपलोड की जाएगी। नए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में आए इसके लिए फॉर्म सिक्स भरे जाए। एक ऐस्टीमेटेड जो संख्या है युवाओं की वह ज्यादा है जबकि वोटर लिस्ट में उनके नाम काम है, इसलिए युवा वोटरों से फार्म सिक्स भरवारा जाए। प्रदेश और जिले में भी शिफ्टेड वोटर की संख्या ज्यादा है। इसके बाद एब्सेंट की है। ऐसे भी है जो फॉर्म ले गए और किसी कारण दे नहीं रहे। पूरे उत्तर प्रदेश में 19% लोग अभी ऐसे हैं जिनके नाम अंकल्क्टेबल में जा रहे हैं। 89% मैपिंग हो चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें