फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

मेरठ। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डा आरसी गुप्ता द्वारा किया गया। शिविर में मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डा योगिता सिंह, डा आभा गुप्ता,डॉ संध्या,डॉ स्नेहलता, डॉ पंकज, डॉ विवेक द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया। जियोपड्रिक ओपीडी प्रभारी डॉ श्वेता शर्मा ने जागृति विहार वरिष्ठ नागरिक समिति के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया। शिविर में डॉ अर्चित जैन, डॉ अर्चित नारायण, डॉ उमेश, डॉ राहुल,डॉ शिवांक ने वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ प्रवीण ने हड्डी रोग के मरीज डॉ अक्षिता ,डा अवनीश ने नाक कान के मरीज, डा आयुश ने सर्जरी के मरीज ,एवं डा गोविंद ने नेत्र रोग , डॉ शशांक ने हार्मोन रोग का परीक्षण किया। अंजू अनेजा ने आहार संबंधी जानकारी दी। इस शिविर में 200 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उन्हें निशुल्क दवा एवं जांच का लाभ दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें