फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एक सप्ताह बाद बहाल हुआ हस्तिनापुर-चांदपुर संपर्क मार्ग, बाइक चालकों को मिली राहत

Pratyush Sharma Updated Sun, 19 Jul 2026 10:50 PM IST

मेरठ। हस्तिनापुर-चांदपुर संपर्क मार्ग पर एक सप्ताह पहले क्षतिग्रस्त किए गए हिस्से की मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी ने शनिवार से शुरू कर दिया था। रविवार को सड़क पर मोटरसाइकिलों की आवाजाही शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले सप्ताह जलभराव की समस्या से परेशान कुछ किसानों ने पानी की निकासी के लिए सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद हस्तिनापुर और चांदपुर के बीच आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। लोगों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त बर्बादी हो रही थी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने शनिवार को क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कराई। रविवार तक सड़क इस स्थिति में पहुंच गई कि मोटरसाइकिल और अन्य हल्के वाहन निकलने लगे। हालांकि, सड़क पर अभी भी भारी वाहनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें